Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake : भूकंप के झटके से दहला जम्मू-कश्मीर… रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

April 16, 2025

Earthquake : भूकंप के झटके से दहला जम्मू-कश्मीर… रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दे कि बुधवार सुबह करीब 5:14 बजे 2.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। लेकिन इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे। एनसीएस द्वारा एक्स पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, भूकंप भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह करीब 5:14 बजे अक्षांश 33.18 एन और देशांतर 75.89 ई पर आया। भूकंप की गहराई 5 किमी बताई गई है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी आया भूकंप

इसके अलावा, बुधवार की सुबह नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़गानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप बुधवार सुबह 04:43 बजे भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर आया। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भूकंप अक्षांश 35.83 एन, देशांतर 70.60 ई पर आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें