Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश, 5.2 रही तीव्रता

March 14, 2025

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश, 5.2 रही तीव्रता

Today Earthquake: भारत की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटको से कांपी। आपको बता दे कि आज सुबह दो प्रदेशों में हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। लेकिन इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे। 14 मार्च की सुबह भारत के दो राज्य भूकंप से हिल गए थे। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

लद्दाख में 5.2 तीव्रता से आया भूकंप

बता दें कि आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में भूकंप के तेज झटकों ने धरती हिला दी। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई, जो खतरनाक है। इस भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप लद्दाख के कारगिल में सुबह 2:50 बजे आया। इस भूकंप का केन्द्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था।

अरुणाचल प्रदेश में भी आया भूकंप

शुक्रवार को सुबह पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में सुबह 6:01 बजे भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र पश्चिम कामेंग में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें