
नई दिल्ली: भारत के असम राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इन घटनाओं में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी है।
मंगलवार सुबह असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप सुबह 9:22 बजे महसूस किया गया। इसकी गहराई 25 किलोमीटर थी और इसका केंद्र 26.51°N अक्षांश और 93.15°E देशांतर पर स्थित था। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
EQ of M: 4.1, On: 08/07/2025 09:22:19 IST, Lat: 26.51 N, Long: 93.15 E, Depth: 25 Km, Location: Karbi Anglong, Assam.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/irHA4i9w2x— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 8, 2025
इससे पहले सोमवार को अंडमान सागर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसी तरह का भूकंप रविवार को भी इसी क्षेत्र में दर्ज किया गया था। लगातार दो दिन भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं, हालांकि कोई हानि नहीं हुई है।
भूकंप धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल की वजह से आते हैं। ये प्लेट्स बहुत धीरे-धीरे हिलती रहती हैं, लेकिन जब ये आपस में टकराती हैं, फिसलती हैं या एक-दूसरे के ऊपर-नीचे जाती हैं, तो इनके किनारों पर तनाव बनता है। जब ये तनाव अचानक टूटता है, तो धरती में कंपन होता है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। अगर आप भूकंप के समय सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो मजबूत ढांचे के नीचे छिपें, खिड़की-दरवाज़ों से दूर रहें, और सीढ़ियों या लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...