Site icon Dainik Savera Times

Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से अरुणाचल प्रदेश…मचा हड़कंप, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake

Earthquake in Arunachal Pradesh : अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, यह भूकंप रविवार सुबह 05:06:33 बजे भारतीय मानक समय (IST) पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई।

भूकंप की तीव्रता मध्यम स्तर की थी, जिससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। हालांकि, झटकों के बाद कुछ समय के लिए स्थानीय निवासियों में घबराहट का माहौल देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार, 3.8 तीव्रता का भूकंप आमतौर पर ज़्यादा नुकसान नहीं करता, लेकिन झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं।

इंडोनेशिया में भी आया भूकंप

भारत के अलावा इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रविवार सुबह 02:50:22 बजे (IST) आया और इसकी तीव्रता 4.6 रही।

नेपाल में भी दर्ज किया गया था भूकंप

हाल ही में नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार शाम 6:11 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के छेस्कम क्षेत्र में स्थित था। काठमांडू सहित अन्य पड़ोसी जिलों में भी झटके महसूस किए गए थे, लेकिन किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली।

भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप धरती की सतह पर अचानक होने वाला कंपन होता है, जो टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिविधियों के कारण उत्पन्न होता है। पृथ्वी की बाहरी परत कई टुकड़ों यानी टेक्टोनिक प्लेट्स में बंटी होती है, जो निरंतर गति में रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो उनके बीच तनाव उत्पन्न होता है। जब यह तनाव एक सीमा से अधिक बढ़ जाता है, तो यह ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है और धरती हिलने लगती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।

Exit mobile version