एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ अब धन शोधन जांच के तहत बड़ा एक्शन लिया गया है। तेलंगाना में यह मामला सामने आया था। बता दें कि ईडी के रडार पर राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स हैं। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स व यूट्यूबर्स समेत 2 दर्जन से अधिक लोगों भूमिका की जांच ईडी कर रही है।
बताया जा रहा है कि अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध राशि अर्जित की गई। मामले में संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार मामले में 5 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
ED Books 29 Celebrities for Endorsing Betting Apps
In a major crackdown, the Enforcement Directorate (ED) has filed an ECIR against 29 actors, influencers, and YouTubers for allegedly promoting illegal betting platforms, in violation of the Public Gambling Act, 1867. The probe,… pic.twitter.com/9t7nofbuNE
— Sudhakar Udumula (@sudhakarudumula) July 10, 2025
सट्टेबाजी ऐप्स का इस्तेमाल
ईडी की जांच के बाद अभिनेता देवरकोंडा, मांचू लक्ष्मी, दग्गुबाती, प्रकाश राज, प्रणिता सुभाष, निधि अग्रवाल, टीवी होस्ट श्रीमुखी और अनन्या नागल्ला के अलावा कई स्थानीय यूट्यूबर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है। कुल 29 लोग ईडी के रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सेलिब्रिटीज पर एड शुल्क प्राप्त करने के बदले जीतविन, जंगली रम्मी, लोटस 365 जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रयोग करने का आरोप है।
साउथ सिनेमा में हलचल
सूत्रों के मुताबिक ईडी के इस कदम से साउथ सिनेमा में हलचल देखी जा रही है। साइबराबाद पुलिस की तरफ से सभी सितारों के खिलाफ एफआईआर के आधार पर एक्शन लिया गया है। इनमें से कुछ लोग कह चुके हैं कि उनके द्वारा पेश किए गए ऐप्स और उत्पादों को लेकर पहले उनको कोई जानकारी नहीं थी। उन लोगों ने सट्टेबाजी या जुए जैसी किसी भी अवैध गतिविधि के साथ खुद को नहीं जोड़ा।
ईडी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल जांच चल रही है कि गैर जिम्मेदाराना ढंग से कितना पैसा कमाया गया और इन हस्तियों की पूरे प्रकरण में क्या भूमिका रही? हालांकि अभी सेलिब्रिटीज के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही कोई डिसीजन लिया जाएगा।

