Site icon Dainik Savera Times

एलन मस्क ने लोगों से की ये बड़ी अपील, धड़ाधड़ नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन होने लगे कैंसिल, जानें वजह

इंटरनेशनल डेस्क. दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। मस्क ने एक्स पर अपने फॉलोअर्स से कहा- अपने बच्चों की सेहत के लिए नेटफ्लिक्स बंद कर दें। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने लगे और उसके स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में ठंड ने दी दस्तक, हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी

नेटफ्लिक्स पर ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क का यह ट्वीट उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है, जिसमें नेटफ्लिक्स पर आरोप लगाया गया था कि वह अपनी कुछ वेब सीरीज़ और फिल्मों के ज़रिए ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को बढ़ावा दे रहा है। एलन मस्क पहले से ही जागरूक विचारधारा के खिलाफ रहे हैं। वह इसे अक्सर ‘वोक माइंड वायरस’ कहते हैं। 2022 में भी उन्होंने कहा था कि वोक माइंड वायरस या तो हार जाएगा, नहीं तो फिर और कुछ मायने नहीं रखेगा।

विकिपीडिया के खिलाफ भी कदम

ये भी पढ़ें: हिमाचल के राज्यपाल बोले- ‘जेन Z’ पीढ़ी विरासत की संरक्षक

एलन मस्क सिर्फ नेटफ्लिक्स ही नहीं बल्कि विकिपीडिया फ़ाउंडेशन की भी आलोचना कर चुके हैं। उनका कहना है कि विकिपीडिया पक्षपाती है और खास विचारधारा को बढ़ावा देता है। इसी कारण उन्होंने घोषणा की है कि उनकी कंपनी xAI अपने AI चैटबॉट Grok की मदद से विकिपीडिया का एक विकल्प तैयार कर रही है, जिसका नाम Grokipedia होगा ।

भारतीय अदालत से टकराव

इसी बीच मस्क की कंपनी X भारत की अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी कर रही है। हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकार के उस अधिकार को सही ठहराया है, जिसके तहत आईटी एक्ट के अंतर्गत सोशल मीडिया से कोई भी आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश दिया जा सकता है। अदालत ने कहा कि भारत ऐसा बाज़ार नहीं है, जहां कानूनों को तोड़कर या अनदेखा करके मनमानी सूचना फैलाई जा सके। खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नियमों का पालन करना ही होगा।

Exit mobile version