Site icon Dainik Savera Times

‘प्लेन में बम है’ लिखा नोट मिलने से मचा हड़कंप, Indigo फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo flight from Goa to Delhi makes emergency landing

IndiGo flight from Goa to Delhi makes emergency landing

नई दिल्ली: रविवार (18 जनवरी) को इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई-6650 से जुड़ी है। फ्लाइट के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिस पर लिखा था, “प्लेन में बम”।

ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के बीच चुनौती बना कोहरा! कुछ राज्यों में बारिश के आसार

लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जरिए यह सूचना मिली कि उड़ान के दौरान विमान में बम होने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तय नियमों और प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कार्रवाई की। इसके बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट ने सुबह 9:17 बजे सुरक्षित रूप से लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान को एहतियातन आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान विमान के अंदर से टिश्यू पेपर पर लिखा हुआ नोट बरामद हुआ। इसी के आधार पर जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया गया। इस फ्लाइट में कुल 222 यात्री और 8 शिशु सवार थे। इसके अलावा विमान में 2 पायलट और 5 केबिन क्रू मेंबर मौजूद थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया।

विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

घटना की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता, अन्य सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन मौके पर पहुंच गया। विमान और आसपास के पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- BMC चुनाव के बाद मुंबई में होटल पॉलिटिक्स शुरू, शिवसेना मेयर पद पर कर सकती है दावा

स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में- पुलिस 

पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। हालांकि इस घटना के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित रहा। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह मामला झूठी सूचना (हॉक्स कॉल) का लग रहा है। नोट लिखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।

Exit mobile version