Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh News : पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़… 2 गोतस्कर गिरफ्तार, 24 गोवंश बरामद 

police arrested 2 cow smugglers

police arrested 2 cow smugglers

Uttar Pradesh Cow Smugglers : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 गायें बरामद कीं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के पास हुई।
मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर गिरफ्तार
काशी जोन के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) टी सरवन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को वाहनों की सघन जांच करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लंका थाने की पुलिस को रविवार की सुबह डाफी टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखा, जिसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों को देखकर भागने का प्रयास किया।
मामले की जांच शुरू 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वाहन में सवार लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मारे गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान वाहन से 24 गायें बरामद की गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।
Exit mobile version