Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सली मारे गए है, बता दे कि दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी देते हुए बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और दो शव बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।
Chhattisgarh | Two hardcore naxals killed in an encounter at Kondagaon-Narayanpur border. AK-47 and two bodies recovered. Search operations underway: IG Bastar P Sundarraj
— ANI (@ANI) April 16, 2025
कोंडागांव में मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर
अधिकारियों ने बताया कि हलधर पर आठ लाख रुपये और रामे पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित किलाम-बरगाम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव ‘जिला रिजर्व गार्ड’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के एक दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
एके-47 राइफल, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

