Site icon Dainik Savera Times

ENG vs SA: Sam Curran की टीम में हुई वापसी, जानें प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

ENG vs SA : इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। कार्डिफ में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद मेजबान टीम टी20 सीरीज जीतकर वापसी करना चाहेगी। वहीं, अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

सैम करन की 10 महीने बाद हुई वापसी

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11 में सबसे बड़ी खबर रही सैम करन की वापसी। करन ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल नवंबर 2024 में खेला था। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट द हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। सैम कुरेन ने ‘द हंड्रेड’ के हाल ही में समाप्त हुए सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने ओवल इनविंसिबल्स टीम की ओर से खेलते हुए बल्ले से 238 रन बनाए थे और 12 विकेट भी लिए थे।

अन्य खिलाड़ियों की वापसी

करन के अलावा इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर, फिल सॉल्ट और जेमी ओवरटन को भी शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों से कप्तान और टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें होंगी। खासतौर पर आर्चर की गेंदबाजी इस सीरीज का टर्निंग पॉइंट बन सकती है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (पहला टी20)

फिल सॉल्ट,जोस बटलर (विकेटकीपर),जैकब बेथेल,हैरी ब्रुक (कप्तान),सैम करन,टॉम बैंटन,विल जैक्स,जेमी ओवरटन,लियाम डॉसन,जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

कप्तान हैरी ब्रुक पर निगाहें

इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी संभाल रहे हैरी ब्रुक के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। वे न सिर्फ बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम होंगे बल्कि बतौर कप्तान भी उन्हें बड़ा इम्तिहान देना होगा।

कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण?

फैंस इस मैच का मजा टीवी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों पर ले सकेंगे।

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: Sony Ten Network
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: Sony Liv ऐप

Exit mobile version