Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका… इस दिग्गज खिलाड़ी की टूटी उंगली! सीरीज से हुए बाहर

June 1, 2025

टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका… इस दिग्गज खिलाड़ी की टूटी उंगली! सीरीज से हुए बाहर

England Team: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज इन दिनों चल रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 01 जून को कार्डिफ में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

पहले वनडे में चोटिल हुए जेमी ओवरटन

जेमी ओवरटन को यह चोट पहले वनडे मुकाबले के दौरान लगी थी, जिसमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रन से हराया था। मैच के दौरान ओवरटन के दाहिने हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि ओवरटन अब मेट्रो बैंक वनडे सीरीज के साथ-साथ आगामी टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं। फिलहाल वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।

ECB का फैसला: नहीं होगा रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल

ECB ने यह भी साफ किया है कि ओवरटन की जगह किसी भी खिलाड़ी को वनडे टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने दूसरे वनडे मुकाबले के लिए प्लेइंग XI में बदलाव किया है।

मैथ्यू पॉट्स को मिला मौका

दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में मैथ्यू पॉट्स को जेमी ओवरटन की जगह शामिल किया गया है। पॉट्स के लिए यह उनका 10वां वनडे मुकाबला होगा। अगर इंग्लैंड यह मैच जीतता है, तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI (दूसरा वनडे, बनाम वेस्टइंडीज):

– बेन डकेट
– जेमी स्मिथ
– जो रूट
– हैरी ब्रूक (कप्तान)
– जोस बटलर (विकेटकीपर)
– जैकब बेथेल
– विल जैक्स
– ब्रायडन कार्स
– मैथ्यू पॉट्स
– आदिल रशीद
– साकिब महमूद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें