Site icon Dainik Savera Times

Today Weather Updates: प्रचंड गर्मी की एंट्री… दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, IMD का अलर्ट

Punjab Weather Update

Today Weather : अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बता दे कि दिल्ली- उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। तेज धूप के साथ-साथ दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं।आईएमडी ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन सभी राज्यों के कुछ इलाकों में गरज और बारिश की संभावना है।

दिल्ली-NCR में बढ़ेगा पारा और बरसेगी आग

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार आज मौसम अधिकतर साफ रहेगा। बता दे कि दिन का अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। IMD के अनुमान के अनुसार गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार को दिल्ली के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिनभर तेज धूप और गर्मी रहेगी।

हरियाणा में चलेंगी गर्म हवाएं

वही अगर बात करें हरियाणा कि तो यहाँ आज मौसम साफ और गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में तेज धूप और हल्की गर्म हवाएं चल सकती हैं। दिनभर मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर बढ़ेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात में लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण शनिवार और रविवार को छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Exit mobile version