
हरियाणा डेस्क. मेरठ-करनाल हाइवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया, जहां धान की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई, जिसके नीचे दबकर शामली जिले के थाना झिंझाना निवासी 48 वर्षीय सतीश और उनके 21 वर्षीय बेटे गौरव की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ। सतीश ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की पुआल भरकर हरियाणा से सरधना की ओर जा रहा था। गोटका गांव के सामने पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कुछ देर के लिए हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी साइन लग गई।
सूचना मिलने पर सरूरपुर थाना पुलिस पहुंची और उसने शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान कराई और परिजनों को खबर दी। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...