नेशनल डेस्क: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। यह हिंसा तब शुरू हुई जब वक्फ संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इसे कानून बना दिया गया। यह विधेयक दोनों सदनों से पारित हो चुका था, और इसके खिलाफ देशभर में मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान हिंसा
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन उग्र हो गया। यहां के जंगीपुर इलाके में लोगों ने सड़क पर विरोध मार्च निकाला था। जब यह मार्च राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।
VIDEO | West Bengal: People hold protest against Waqf (Amendment) law in Jangipur, Murshidabad. Protest turned violent as they allegedly vandalised a police vehicle and set it on fire.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz pic.twitter.com/GUu0RsrQQo
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2025
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति
मुर्शिदाबाद में लगभग 66 प्रतिशत मुसलमान हैं, और यहां के लोग वक्फ कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ने पर पुलिस स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
Muslim mobs have taken to the streets of Murshidabad, openly calling for defiance of the Constitution in protest against the Waqf Act.
“সংবিধান মানছি না, মানবো না”
(I do not accept the Constitution, and I never will.)West Bengal Home Minister Mamata Banerjee must either wake… pic.twitter.com/hMMEpSmdfu
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 8, 2025
फिर से आग की लपटों में बंगाल: BJP
BJP नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल फिर से आग की लपटों में है। सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। मुर्शिदाबाद में मुस्लिम भीड़ वक्फ अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतरी है। ममता बनर्जी ने राज्य पर अपना नियंत्रण खो दिया है।” पुलिस अभी भी स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रही है, और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...