Site icon Dainik Savera Times

Virat Kohli के Pub-रेस्टोरेंट पर हुई FIR.. जानिए क्या है पूरा मामला

नेशनल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। उनका बेंगलुरु स्थित पब और रेस्टोरेंट One8 Commune कानूनी कार्रवाई की चपेट में आ गया है। बेंगलुरु पुलिस ने इस पब के खिलाफ नो स्मोकिंग ज़ोन की व्यवस्था न होने के कारण केस दर्ज किया है। नियमों के अनुसार, हर सार्वजनिक जगह पर एक धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र (No Smoking Zone) होना अनिवार्य है, लेकिन कोहली के पब में इसका पालन नहीं किया गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन…

बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत की गई है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कोहली के पब सहित कुल 5 बार और रेस्तरां पर कार्रवाई की। पब में नो स्मोकिंग ज़ोन न होने को कानून का उल्लंघन माना गया और इसी आधार पर कानूनी कार्यवाही की गई।

पहले भी लग चुके हैं नियम तोड़ने के आरोप

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के One8 Commune पब के खिलाफ कार्रवाई हुई हो। इससे पहले जुलाई 2024 में भी इस पब पर समय सीमा के उल्लंघन का आरोप लगा था। तब आरोप था कि पब सरकारी तय समय के बाद रात 1:20 बजे तक खुला हुआ था और ग्राहकों को सेवा दे रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह पुष्टि की और पब मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

पब की अन्य ब्रांचें भी कई शहरों में

One8 Commune सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है। यह रेस्टोरेंट चेन भारत के दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों में भी संचालित हो रही है। बेंगलुरु स्थित ब्रांच दिसंबर 2023 में खोली गई थी और यह जल्दी ही शहर के पॉपुलर रेस्टोरेंट्स में शामिल हो गया था।

 कोहली की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं

इस मामले को लेकर अभी तक विराट कोहली या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आमतौर पर इस तरह के मामलों में सामाजिक ज़िम्मेदारी, कानून का पालन, और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे पहलू बेहद अहम माने जाते हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

बेंगलुरु पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सभी पब और रेस्टोरेंट संचालकों से स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों को भी जागरूक रहने और नियमों का सम्मान करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version