Site icon Dainik Savera Times

Fire Chemical Factory Haridwar : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग… मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

उत्तराखंड डेस्क : 6 अप्रैल (रविवार) की रात, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर गांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।


फैक्ट्री में फंसे हुए थे मजदूर

बता दें कि बताया जा रहा है कि जब आग लगी, उस समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। इन मजदूरों के फंसे होने की खबर भी आई है। फिलहाल, अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, और इन फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

आग बुझाने के प्रयास जारी

वहीं इस पूरे मामले पर  हरिद्वार के एसपी पंकज गैरोला ने बताया कि आग के बाद एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने का काम लगातार जारी है, और पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि आग को जल्दी से जल्दी बुझाया जा सके और कोई और जनहानि न हो।

आग के कारणों की जांच शुरू

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस पर जांच कर रहे हैं। फैक्ट्री में केमिकल्स होने के कारण आग फैलने में ज्यादा समय नहीं लगा और इसने एक बड़ी तबाही का रूप ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, और आग पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य जारी है, और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी तरह से स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा।

Exit mobile version