Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात के भावनगर में बाढ़ जैसे हालात, बारिश में फंसे दर्जनों बच्चे… IMD ने जारी किया अलर्ट

June 17, 2025

गुजरात के भावनगर में बाढ़ जैसे हालात, बारिश में फंसे दर्जनों बच्चे… IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल डेस्क : गुजरात के भावनगर जिले के शिहोर तालुका में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गांवों में पानी भर गया है और कई सड़कों पर तेज बहाव देखने को मिला, जिससे गाड़ियां और ऑटो रिक्शा पानी में फंस गए या बह गए। सिहोर गांव और आसपास के ऊपरी इलाकों में हालात काफी खराब हैं, जहां लोगों का सामान्य जीवन ठप हो गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

स्कूल के बच्चे पानी में फंसे…

आपको बता दें कि बारिश की वजह से एक स्कूल बस में सवार 38 बच्चे बीच रास्ते में फंस गए। जैसे ही बस चालक ने देखा कि सड़क पर पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, उसने बस को रोक दिया और बच्चों को तुरंत पास के एक सुरक्षित घर में ले जाकर शरण दिलाई। समय रहते यह कदम बहुत ज़रूरी साबित हुआ, क्योंकि थोड़ी ही देर में पानी कमर तक पहुंच गया।

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बच्चों को बचाया

वहीं बच्चों और गांववालों के फंसे होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। भावनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए, जिसमें रेस्क्यू टीम बच्चों को निकालते हुए दिखाई दे रही है। कई इलाकों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है।

मानसून की दस्तक से गुजरात में मचा हड़कंप 

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के साथ ही गुजरात के कई जिलों, खासकर भावनगर और अमरेली में तेज बारिश हो रही है। इससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हालांकि प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और जनता से भी अपील की है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें