Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Operation Sindoor के बाद विदेश मंत्री S Jaishankar की बढ़ी सुरक्षा… अब कमांडोज के साथ बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

May 14, 2025

Operation Sindoor के बाद विदेश मंत्री S Jaishankar की बढ़ी सुरक्षा… अब कमांडोज के साथ बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। अब उनके काफिले में एक अतिरिक्त बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है और उन्हें हर जगह हाई सिक्योरिटी सुरक्षा वाहन प्रदान किया जाएगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

अब तक कैसी थी सुरक्षा व्यवस्था?

आपको बता दें कि एस. जयशंकर को पहले Z कैटेगरी की सुरक्षा दी जा रही थी। इस सुरक्षा के तहत उनके साथ करीब 20 से 22 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, जिसमें कमांडो भी शामिल होते हैं। यह सुरक्षा सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों द्वारा दी जाती है। इससे पहले जयशंकर को Y कैटेगरी सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन पिछले साल इसे बढ़ाकर Z कर दिया गया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस से हटाकर सीआरपीएफ को सौंप दी गई थी।

क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

दरअसल, यह बड़ा फैसला जयशंकर की सुरक्षा में बढ़ोतरी का फैसला उस समय लिया गया है जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के बाद विदेश मंत्री को लेकर खतरे का स्तर बढ़ा है। इसी वजह से सीआरपीएफ ने सुरक्षा का नया आकलन करते हुए सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की, जिसे मान लिया गया।

अब कैसी होगी सुरक्षा?

-विदेश मंत्री के काफिले में एक अतिरिक्त बुलेटप्रूफ गाड़ी जोड़ी गई है।

-उनकी सुरक्षा निगरानी और घेराबंदी अब और सख्त कर दी गई है।

-देश के किसी भी हिस्से में यात्रा के दौरान उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इससे यह साफ होता है कि सरकार देश के शीर्ष अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें