Site icon Dainik Savera Times

गंगा में बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने लगाई डुबकी, यूजर बोले- संस्कारों की धज्जियां उड़ा दीं

नेशनल डेस्क: आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई वीडियो बनाकर डालता है। किसी के वीडियो देखकर लोग हंसते हैं, किसी पर हैरान रह जाते हैं, तो किसी पर खूब चर्चा होने लगती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी महिला गंगा नदी में डुबकी लगाती नजर आ रही है।

वीडियो में दिखता है कि महिला बिकिनी पहने हुए है। उसके गले में कई मालाएं हैं, माथे पर चंदन लगा है और आंखों पर धूप का चश्मा भी है। वो पहले “ॐ नमः शिवाय” और “गंगा मैया की जय” बोलती है। इसके बाद वह नदी में उतरती है, अपनी मालाएं उतारकर पानी में बहा देती है और फिर खुद गंगा में डुबकी लगाती है। कुछ देर तक वह पानी में तैरती रहती है और फिर बाहर आ जाती है।

 

यूजर्स जमकर दे रहे प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @comedyculture.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 58 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और ढेरों लोगों ने इस पर अपनी राय दी है। कुछ लोगों को वीडियो में कुछ भी गलत नहीं लगा। एक यूजर ने लिखा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है।” दूसरे ने मज़ाक में कहा, “मैंने भी अंडरवियर में ही स्नान किया था।” तीसरे ने लिखा, “मुझ पर भी सवाल उठने चाहिए, मैं भी कच्छा पहनकर नहाता हूं।”

संस्कारों की धज्जियां उड़ा दीं

वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। एक यूजर ने लिखा, “संस्कारों की धज्जियां उड़ा दीं और कोई रोक नहीं रहा।” दूसरे ने कहा, “सब ठीक था, लेकिन बिकिनी पहनना सही नहीं है।” कुल मिलाकर इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे स्वतंत्रता और श्रद्धा का मेल बता रहे हैं, तो कुछ इसे परंपराओं के खिलाफ कह रहे हैं।

Exit mobile version