Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह… जानिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए

December 28, 2024

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह… जानिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए

नई दिल्ली : आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक में डूबा हुआ है। डॉ. सिंह का निधन को हमारे देश के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि 92 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS में गुरुवार को इन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं आज दिल्ली में निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई बड़े नेता मौजूद रहे।  आज हम यह जानेंगे कि दुनिया को अलविदा कहने वाले पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह कितनी संपत्ति के मालिक थे।

2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे…

दरअसल, मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल देश की अर्थव्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधारों और बदलावों के लिए याद किया जाएगा। 1991 में जब वह वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने आर्थिक उदारीकरण के निर्णय लिए थे, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। प्रधानमंत्री बनने के बाद, उन्होंने भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया, वैश्विक व्यापार संबंधों को मजबूत किया और कई सामाजिक नीतियों को लागू किया। मनमोहन सिंह को उनके अद्वितीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पद्म विभूषण भी शामिल है। यह पुरस्कार उनके द्वारा भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की मान्यता है।

विनम्र और शांत स्वभाव के लिए प्रसिद्ध…

आपको बता दें कि  मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता और शांत स्वभाव के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। उन्हें राजनीतिक और आर्थिक मामलों में गहरी समझ थी, और उनकी यही विशेषताएँ उन्हें एक सम्मानित नेता बनाती थीं। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी, वह सक्रिय राजनीति से दूर हो गए, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके निधन पर देशभर से शोक संवेदनाएँ व्यक्त की गईं।


मनमोहन सिंह की संपत्ति

मनमोहन सिंह ने 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास कुल 15 करोड़ 77 लाख रुपये की संपत्ति थी। इसमें दिल्ली और चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट शामिल था। उनके पास लगभग 7 करोड़ 72 लाख 54 हजार 370 रुपये का कैश भी था। इसके अलावा, उनके पास 12 लाख 76 हजार रुपये की एनएएस (निवृत्त कर्मचारी सेवा निधि) और पोस्टल बचत योजना थी। उन्होंने 3 लाख 86 हजार 500 रुपये की ज्वैलरी भी रखी थी। साल 2013 में, उनके पास एक मारूति 800 कार थी।

Dr. Manmohan Singh
Dr. Manmohan Singh

अब कौन होगा उनके संपत्ति का मालिक…

बता दें कि मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनकी संपत्ति पर उनका परिवार हक रखेगा। वह अपनी पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी संपत्ति पर सबसे पहला हक उनकी पत्नी गुरशरण कौर का होगा, जो उनके सभी संपत्ति के मामलों को संभालेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें