Site icon Dainik Savera Times

नवरात्रि के चौथे दिन शीतला माता के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु, इस मंदिर से जुड़ी है कई सारी मान्यताएं

Fourth day of Navratri (सृष्टि) : आज नवरात्रि का चौथा दिन है। ऐसे में मां भगवती के कुष्मांडा स्वरूप की आज पूजा की जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुल्लू के शीतला माता मंदिर में मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है। इस मंदिर की बात की जाए तो मंदिर से जुड़ी कई सारी मान्यताएं है।

मंदिर के पुजारी ने बताया की नवरात्रों में मंदिर में विशेष आयोजन किए गए है। यहां हर दिन मां भगवती की पूजा की जाती है। मां शीतला को भगवती का सातवां स्वरूप माना जाता है। ऐसे में इस मंदिर में नवरात्रि के सातवें दिन पर विशेष हवन किया जाता है। और यहां नवरात्रि पर श्रद्धालु मां से अपनी मनोकामनाएं मांगने आते है। उन्होंने बताया कि मंदिर में बने कुंड के जल्द से चरम रोग ठीक होते है। वहीं इस मंदिर में मां को चांदी के नेत्र दान करने की भी मान्यता है।

वहीं मंदिर में आई श्रद्धालु सारिका ने बताया कि वह हमेशा इस मंदिर आती है। ऐसे में इस मंदिर पर उनकी अटूट आस्था है। यहां आने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आज भी वह मंदिर आई है ताकि मां का आशीर्वर प्राप्त कर सके और कन्या पूजन कर सके। सरस्वती ने बताया कि इस मंदिर की मान्यता बेहद खास है। वह बीते 4 साल से इस मंदिर में आते है। ऐसे में यहां हर एक मनोकामना पूरी होती है।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

Exit mobile version