Site icon Dainik Savera Times

महाकुंभ के बाद अब जगन्नाथ यात्रा में सेवा देंगे गौतम अडानी, 40 लाख श्रद्धालुओं को फ्री मिलेगा भोजना

नेशनल डेस्क : देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी आज ओडिशा के पुरी में होने वाली प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन तक पुरी में रुकेंगे और भगवान जगन्नाथ की भक्ति में डूबे रहेंगे। अडानी समूह ने इस रथ यात्रा के दौरान एक खास सेवा की शुरुआत भी की है, जिसे ‘प्रसाद सेवा’ कहा जा रहा है। यह सेवा 26 जून से 8 जुलाई तक चलेगी, जिसमें लाखों तीर्थयात्रियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

तीन देवताओं की होती है रथ यात्रा

आपको बता दें कि पुरी में हर साल बड़े धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाती है। इस पवित्र अवसर पर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए तीन भव्य रथ सजाए जाते हैं। भक्तजन इन रथों को गुंडिचा मंदिर तक खींचते हैं, जहां तीनों देवता करीब एक सप्ताह तक रहते हैं। इसके बाद रथों के जरिए ही वे वापस मुख्य जगन्नाथ मंदिर लौटते हैं। यह परंपरा कई शताब्दियों से चली आ रही है और देश-विदेश से श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हर कोने पर पुलिस

इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस बार जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुरी शहर में लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की आठ कंपनियां भी शामिल हैं। हर सड़क, चौक और मंदिर परिसर में निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु शांति से रथ यात्रा का आनंद ले सकें। पुरी प्रशासन और स्थानीय पुलिस मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि रथ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और भक्ति-भाव से भरपूर हो। बता दें कि इस भव्य रथ यात्रा के दौरान लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं को अडानी समूह की तरफ से फ्री पौष्टिक भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version