Dainik Savera Times

आम जनता को मिली बड़ी राहत… सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है इनके नए दाम

LPG Cylinder Price: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की है। हालांकि यह कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों पर लागू की गई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में 58.50 रुपये सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर

इंडियन ऑयल (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। दिल्ली में अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1723.50 रुपये से घटकर 1665 रुपये में मिल रहा है। यानी एक सिलेंडर पर 58.50 रुपये की सीधी राहत मिली है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में नई कीमतें

कोलकाता: ₹1826 → ₹1769

मुंबई: ₹1674.50 → ₹1616.50

चेन्नई: ₹1881 → ₹1823.50

घरेलू गैस की कीमत यथावत

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत नहीं मिली है।

जून में भी हुई थी कटौती

इससे पहले 1 जून 2025 को भी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपये की कटौती की थी। लगातार दूसरी बार कीमतों में गिरावट से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सर्विस, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को सीधी राहत मिल रही है, जो बड़ी मात्रा में एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं।

कीमतों में बदलाव कैसे होता है?

एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को की जाती है। तेल कंपनियां कीमतों को तय करते वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर और मांग-आपूर्ति जैसे कई कारकों को ध्यान में रखती हैं।

Exit mobile version