Site icon Dainik Savera Times

बंजी जंपिंग के दौरान लड़की की हवा में हो गई मौत? डरावना वीडियो तेजी से वायरल

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में बंजी जंपिंग करते समय एक लड़की की हवा में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। वीडियो देखकर लोग डर गए और इसे जमकर शेयर करने लगे।

दृश्य देखकर घबरा जाते हैं दोस्त
वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की बंजी जंपिंग से पहले काफी डरी हुई है। थोड़ी हिम्मत जुटाने के बाद वह छलांग लगाती है और जोर से चीखती है। कुछ ही पल बाद उसकी आवाज बंद हो जाती है और उसका शरीर बिल्कुल ढीला हो जाता है, जैसे वह बेहोश होकर रस्सी से ही लटक रही हो। ये दृश्य देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और उसके दोस्त घबरा जाते हैं। जब उसे नीचे उतारा जाता है, तो वह हिल भी नहीं रही होती, जिससे सबको लगता है कि उसकी मौत हो गई।

 

X (ट्विटर) पर कई लोग इस वीडियो को यह लिखकर शेयर कर रहे हैं कि “डर की वजह से लड़की को हार्ट अटैक आया और उसकी हवा में ही मौत हो गई।” लेकिन यह दावा पूरी तरह गलत है। लड़की बिल्कुल जिंदा और सुरक्षित है।

जाने सच्चाई?
वीडियो में दिख रही लड़की का नाम येसेनिया है, जो यूक्रेन की एक व्लॉगर हैं। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल @esenia__ua पर शेयर किया था। उन्होंने बताया कि बंजी जंपिंग के दौरान वह डर की वजह से बेहोश हो गई थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद होश में आ गईं।

पूरे वीडियो में साफ दिखता है कि उसके दोस्त नीचे आकर उसे आवाज लगाते हैं, तभी वह अचानक होश में आती है और फिर पहले की तरह उत्साहित नजर आती है। यानी वायरल दावा कि “लड़की की मौत हो गई” पूरी तरह फर्जी है।

Exit mobile version