Site icon Dainik Savera Times

Video : ज़ुबान पर काबू रखना सीखो… गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर को लगाई फटकार

नेशनल डेस्क : गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। मंत्री राणे ने डॉक्टर को डांटते हुए यह तक कह दिया – “ज़ुबान पर काबू रखना सीखो।” आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मरीज ने की थी डॉक्टर की शिकायत

आपको बता दें कि यह घटना शनिवार को गोवा की राजधानी के पास स्थित बाम्बोलिम इलाके के GMCH अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि मंत्री राणे को एक मरीज ने फोन पर शिकायत की थी। मरीज ने आरोप लगाया कि एक डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया और साथ ही दुर्व्यवहार भी किया।

गुस्से में मंत्री ने दिया सस्पेंशन का आदेश

मरीज की शिकायत सुनने के बाद मंत्री राणे अचानक अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने उस डॉक्टर को बुलवाया और सरेआम उसे फटकार लगाई। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि “आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए।” इसके बाद मंत्री ने डॉक्टर को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, डॉक्टरों में रोष

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे गोवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस ने मंत्री के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार करना अनुचित है। वहीं, दूसरी ओर डॉक्टरों की ओर से भी इस पर नाराजगी जाहिर की गई है। कई डॉक्टरों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की सार्वजनिक फटकार से उनका मनोबल टूटता है, और इसका असर मरीजों की सेवा पर भी पड़ सकता है।

Exit mobile version