Dainik Savera Times

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए लेटेस्ट प्राइस

Gold and silver price today

बिजनेस डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत ₹732 बढ़कर ₹1,33,442 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले यह ₹1,32,710 पर थी। वहीं, चांदी के दाम में आज मामूली गिरावट आई है। कीमत ₹2,958 गिरकर ₹1,92,222 प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले यह ₹1,95,180 पर ट्रेड कर रही थी, जो इसका ऑल-टाइम हाई था। प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद दोनों धातुओं में सकारात्मक रुझान बरकरार है।

पिछले दिनों में सोना-चांदी के रेट्स

Gold Price
Gold Price

शहरों में रेट्स क्यों अलग-अलग?

IBJA कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसलिए स्थानीय बाजारों में रेट्स भिन्न होते हैं। RBI इनका उपयोग सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है, जबकि कई बैंक गोल्ड लोन के ब्याज दरें निर्धारित करने में इसका सहारा लेते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी के लिए मजबूत टेक्निकल सपोर्ट 1,80,000 से 1,81,000 रुपए के स्तर के आसपास है। अगर बिकवाली का दबाव बढ़ता है, तो यह स्तर और नीचे जा सकता है। निकट भविष्य में चांदी के लिए रेजिस्टेंस लेवल 1,95,000 से 2,00,000 रुपए प्रति किलो के बीच देखा जा रहा है। अगर चांदी इस स्तर से ऊपर जाती है, तो यह फिर से नए उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है, लेकिन अगर यह 1,90,000 रुपए से नीचे गिरती है, तो इनमें और गिरावट आ सकती है।

विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि चांदी का दीर्घकालिक रुझान सकारात्मक है, क्योंकि उद्योगों से मजबूत मांग बढ़ रही है, खासकर सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और उन्नत निर्माण क्षेत्रों से। इसके अलावा, वैश्विक आपूर्ति में कमी भी इसका समर्थन कर रही है। एक्सपर्ट्स ने यह सुझाव दिया है कि कीमतों में कोई भी गिरावट दीर्घकालिक निवेशकों के लिए खरीदारी के अच्छे अवसर प्रदान कर सकती है।

Exit mobile version