Dainik Savera Times

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना 1.76 लाख के पार; जानें चांदी का भाव

Gold silver price today

नई दिल्ली: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आज गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम काफी बढ़ गए हैं, जिससे निवेशकों और ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत में एक ही दिन में करीब 10 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,806 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को यही भाव बढ़कर 1,61,327 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी (999 शुद्धता) की कीमत में भी भारी उछाल आया है। आज चांदी के रेट में 27 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)

सुबह का रेट: 1,63,827 रुपए प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: 1,64,635 रुपए प्रति 10 ग्राम

बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता):

सुबह का रेट: 3,61,821 रुपए प्रति किलो
शाम का रेट: 3,58,267 रुपए प्रति किलो

जरूरी जानकारी

IBJA द्वारा जारी किए गए ये रेट देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें GST शामिल नहीं होता। जब ग्राहक सोने या चांदी के गहने खरीदते हैं, तो उन्हें GST और मेकिंग चार्ज के कारण ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। IBJA की ओर से अलग-अलग प्योरिटी (शुद्धता) के हिसाब से सोने और चांदी के दाम जारी किए जाते हैं। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं।

Exit mobile version