Gold Silver Price Today : सावन की शिवरात्रि नजदीक आते ही बाजार में सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना 670 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी 2000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिला है।
वाराणसी में सोना 1 लाख के पार
19 जुलाई को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 670 रुपये महंगा होकर 1,00,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 18 जुलाई को इसकी कीमत 99,520 रुपये थी। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 91,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
लखनऊ और मेरठ में भी आई तेजी
राजधानी लखनऊ में आज सोना 415 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ और इसकी कीमत बढ़कर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मेरठ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,030 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है। 18 कैरेट सोना भी पीछे नहीं रहा। इसकी कीमत में 490 रुपये की तेजी आई और यह 75,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी में रिकॉर्ड तोड़ उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 19 जुलाई को बाजार खुलते ही चांदी 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई और इसकी नई कीमत 1,16,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। जबकि 18 जुलाई को यह 1,14,000 रुपये थी।
निवेशकों का बढ़ा रुझान
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि “सावन और आगामी त्योहारों के सीजन के चलते बाजार में खरीदारी का माहौल बना है। इसके साथ-साथ निवेशकों का रुझान चांदी की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इसके नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है।”
क्या बना सकता है चांदी नया रिकॉर्ड?
विशेषज्ञों की मानें तो अगर निवेशकों की दिलचस्पी इसी तरह बनी रही, तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत नया रिकॉर्ड बना सकती है। वहीं, सोने की कीमतों में भी लगातार तेजी देखने को मिल सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...