Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका… राजस्थान हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

June 29, 2025

10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका… राजस्थान हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Rajasthan High Court Recruitment : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने चपरासी और ड्राइवर पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल यह भर्ती अभियान उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो 10वीं पास हैं और सरकारी सेवा में शामिल होने का सपना देखते हैं। ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट में चपरासी और ड्राइवर के पद पर कार्य करना एक प्रतिष्ठित और स्थायी करियर विकल्प हो सकता है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5728 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण:

कुल पदों की संख्या: 5728
चपरासी (Peon): 5670 पद
ड्राइवर: 58 पद

शैक्षिक योग्यता:

– उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
– साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु में छूट:

– SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष: 5 वर्ष
– सामान्य और EWS महिला उम्मीदवार: 5 वर्ष
– SC/ST/OBC/MBC महिला उम्मीदवार: 10 वर्ष

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025
(उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।)

सैलरी डिटेल:

चयनित उम्मीदवारों को शुरू में दो वर्षों तक परिवीक्षा काल में रखा जाएगा, जिसमें उन्हें ₹12,400 प्रतिमाह (फिक्स्ड) पारिश्रमिक मिलेगा।

परिवीक्षा काल पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत ₹17,700 से ₹56,200 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

– उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
– आवेदन से पहले पात्रता मानदंड और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

महत्वपूर्ण सूचना:

विस्तृत जानकारी, पात्रता, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, और आवेदन लिंक के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें