Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IDBI Bank Recruitment 2025: IDBI बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 119 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें Apply

April 7, 2025

IDBI Bank Recruitment 2025: IDBI बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 119 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें Apply

IDBI Bank Jobs 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए एक अच्छी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बता दें कि आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वे आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस रिक्ति के माध्यम से कुल 119 पद भरे जाएंगे। वहीं स्पेशल कैडर ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी और जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2025 है। हालांकि, बैंक अपनी जरूरत के हिसाब से पदों को बढ़ा और घटा सकता है।

आवेदन शुल्क

स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद के लिए 1050 रु देने होंगे। जबकि आरक्षित वर्गे के उम्मीदवारों के लिए जीएसटी सहित 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

पात्रता मापदंड (IDBI Vacancy Eligibility)

बता दें कि इन पदों के लिए विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना देखें। नोटिस का लिंक नीचे दिया गया है।

वैकेंसी डिटेल्स
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) ग्रेड डी: 8
सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) ग्रेड सी: ग्रेड 42
प्रबंधक ग्रेड बी: 69

कितनी मिलेगी सैलरी

आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान में प्रबंधक – ग्रेड बी को 69,64,820 रुपये से 93,960 रुपये प्रति माह और सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) – ग्रेड सी को 42,85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये प्रति माह मिलेंगे। उप महाप्रबंधक (डीजीएम) – ग्रेड डी को 8,1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें