Airport Authority Vacancy 2025 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन कैंडिडेट्स का सपना एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करने का है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2025 निर्धारित की गई है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 309 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जानें आवश्यक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 24 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास फिजिक्स और मैथ्स के साथ तीन वर्षीय फुल टाइम रेगुलर बीएससी डिग्री होनी चाहिए या किसी भी स्ट्रीम में फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें, जिसका लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
वैकेंसी डिटेल्स
जनरल कैटेगरी- 125 पद
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 30 पद
ओबीसी-NCL- 72 पद
एससी कैटेगरी- 72 पद
एसटी कैटेगरी- 55 पद
पीडब्ल्यूडी कैटेगरी- 7 पद
इतनी होगी सैलरी
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000-14,0000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
आवेदन फार्म
कैंडिडेट्स को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिलाओं, अएससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन और एएआई में एक वर्षीय की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग वाले उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
कैंडिडेट कैसे करें अप्लाई
– अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।
– इसके बाद करियर” अनुभाग पर जाएं और जेई एटीसी 2025 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– पंजीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
– अंत में, अभ्यर्थियों को पुष्टि पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।

