Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan Royals के लिए खुशखबरी…संजू सैमसन की फिटनेस पर आया अपडेट

March 15, 2025

Rajasthan Royals के लिए खुशखबरी…संजू सैमसन की फिटनेस पर आया अपडेट

Rajasthan Royals : संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और अब उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने बल्लेबाजी टेस्ट पास कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक केवल एक बार आईपीएल खिताब जीता है और वह भी वर्ष 2008 में शेन वार्न के नेतृत्व में। फिर साल 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। अब आगामी सीजन में संजू की कप्तानी में राजस्थान की नजरें खिताब जीतने पर होंगी। राजस्थान रॉयल्स को अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन को लगी थी चोट

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे इस कारण उनके दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गयी थी। बता दे कि अब उन्होंने इसकी सर्जरी भी करवा ली। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें जल्द ही मैच फिट घोषित किया जा सकता है। समझा जाता है कि उन्होंने बल्लेबाजी के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। हालांकि उन्हें अभी भी विकेटकीपिंग के लिए एनसीए टेस्ट पास करना होगा। विकेटकीपिंग की मंजूरी पाने के लिए उन्हें आने वाले दिनों में अतिरिक्त फिटनेस परीक्षणों से गुजरना पड़ सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी को मिल सकती है विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

आपको बता दे कि अगर किसी कारण से संजू सैमसन विकेटकीपिंग के लिए फिट नहीं होते या पूरी तरह फिट होने तक विकेटकीपिंग नहीं करना चाहते हैं, तो ध्रुव जुरेल के लिए मौका हो सकता है। राजस्थान रॉयल्स के पास जुरेल के रूप में एक अच्छा विकेटकीपर है।

जुरेल ने भारत के लिए चार टेस्ट और चार टी20 इंटरनेशनल में किया है दमदार प्रदर्शन

ध्रुव जुरेल एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने पिछले दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बता दें कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 27 आईपीएल मैचों में कुल 347 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 56 रन रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। जुरेल ने भारत के लिए चार टेस्ट और चार टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें