
नई दिल्ली: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। Google का प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 8a अब बहुत सस्ते में मिल रहा है। Flipkart पर इस फोन की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है, और ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसे 20,000 रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। गूगल ने Pixel 8a को लगभग 60,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब इसपर भारी छूट मिल रही है।
कितनी है नई कीमत?
Flipkart पर Google Pixel 8a की असली कीमत ₹52,999 है, लेकिन 28% की सीधी छूट के बाद यह आपको ₹37,999 में मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹7,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
एक्सचेंज ऑफर से और सस्ता
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके ₹37,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। मान लीजिए आपके पुराने फोन की वैल्यू ₹11,000 आंकी जाती है, तो Pixel 8a की आपकी अंतिम कीमत सिर्फ ₹19,999 रह जाएगी।
Google Pixel 8a के खास फीचर्स
डिस्प्ले : 6.1 इंच का OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
प्रोसेसर : Google का अपना Tensor G3 चिपसेट
रैम और स्टोरेज : 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज
कैमरा
पीछे (Back) : 64MP + 13MP डुअल कैमरा
आगे (Front) : 13MP सेल्फी कैमरा
बैटरी : 4,492mAh, 30W वायर्ड चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
सॉफ्टवेयर : Android 14 के साथ आता है, और Android 16 तक का अपडेट मिल चुका है
बॉडी : एल्यूमिनियम फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
क्यों खरीदें ये फोन?
Google Pixel 8a न केवल एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, बल्कि इसमें शानदार कैमरा, लेटेस्ट एंड्रॉयड सपोर्ट और गूगल की AI टेक्नोलॉजी मिलती है। अगर आप एक भरोसेमंद, लॉन्ग टर्म फोन ढूंढ रहे हैं तो ये डील आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के Latest Rates
मेष: दिन शुभ रहेगा...