Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सरकार बनते ही घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा’, मालदा में बोले पीएम मोदी

January 17, 2026

‘सरकार बनते ही घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा’, मालदा में बोले पीएम मोदी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट… इलाके में तनाव

बंगाल के सामने घुसपैठ बहुत बड़ी चुनौती- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है।

मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन भी बिगड़ रहा है। यहां के लोग मुझे बताते हैं कि कई जगह तो बोलचाल भी बदलने लगी है। कई जगह भाषा और बोली में फर्क आ रहा है। घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से मालदा, मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में दंगे भी होने लगे हैं।

भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर कड़ा एक्शन लेंगे

जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको घुसपैठिए और यहां के सत्ताधारी दल के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “यह मोदी की गारंटी है कि पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर होने वाली हिंसा से बचने के लिए भारत में आए मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों को हमारी सरकार सुरक्षा देगी।

इन शरणार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे साथियों को संविधान ने भारत में रहने का हक दिया है। हमारी सरकार ने सीएए के माध्यम पूरी सुरक्षा दी है। यहां बनने जा रही भाजपा सरकार मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों की बस्ती में विकास के काम को और गति देगी।”

ये भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से मौतें: राहुल गांधी बोले- ये सरकार की लापरवाही, पीड़ित परिवारों को मिले मुआवजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें