Dainik Savera Times

शानदार मौका! Redmi Note 13 Pro हुआ अब और भी सस्ता, जानें फीचर्स और दाम

Redmi Note 13 Pro : अगर आप एक दमदार कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Xiaomi का Redmi Note 13 Pro आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। 200MP कैमरा, 12GB रैम और AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत में अब बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर यह फोन अब ₹20,000 से कम में उपलब्ध है।

10,000 रुपये की भारी कीमत कटौती

Redmi Note 13 Pro को कंपनी ने बीते साल ₹28,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन मात्र ₹19,699 में उपलब्ध है। साथ ही, फ्लिपकार्ट Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। ग्राहक चाहें तो इस फोन को सिर्फ ₹693 की मासिक EMI पर भी खरीद सकते हैं।

वेरिएंट और स्टोरेज ऑप्शन

फोन के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं:

8GB RAM + 128GB स्टोरेज
8GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 256GB स्टोरेज

दमदार फीचर्स से लैस Redmi Note 13 Pro

डिस्प्ले: 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन, 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ

सॉफ्टवेयर: Android 14 बेस्ड HyperOS पर चलता है
प्रोसेसर: Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट
बैटरी: 5100mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग
डिजाइन: IP54 रेटिंग के साथ पानी के छींटों से सुरक्षित
अनलॉक: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

कैमरा सेक्शन है सबसे खास

Redmi Note 13 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है।
200MP का प्राइमरी कैमरा जो बेहतरीन डिटेलिंग और लो लाइट परफॉर्मेंस देता है।
साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा
फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए शानदार है।

क्यों खरीदें यह फोन?

–हाई-एंड फीचर्स की तलाश में हैं लेकिन बजट सीमित है।
–आपको कैमरा क्वालिटी में कोई समझौता नहीं चाहिए।
–बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग की जरूरत है।
–12GB रैम के साथ मल्टीटास्किंग का बेहतरीन अनुभव चाहिए।

Exit mobile version