
Free Update Addhar Card : आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंकिंग, मोबाइल सिम लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, आधार की जरूरत हर जगह पड़ती है। लेकिन कई बार इसमें दर्ज नाम, पता या अन्य जानकारियों में गलतियां हो जाती हैं, जो जरूरी कामों में बाधा बन सकती हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने सभी आधारधारकों को बिना किसी शुल्क के आधार अपडेट करने का मौका दिया है।
क्या है फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख?
UIDAI के मुताबिक, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल से पुराने हो चुके हैं, उन्हें अपनी जानकारी अपडेट करवा लेनी चाहिए। 14 जून 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है। इस तारीख के बाद आधार अपडेट कराने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
For added security of your biometric details, you may choose to lock/unlock your biometrics in your #Aadhaar.
To avail this service you need to link/update your mobile number with Aadhaar.
To locate your nearest #AadhaarCentre, visit:https://t.co/Po73UgcYz2 pic.twitter.com/mkra3AmkAb
— Aadhaar (@UIDAI) June 3, 2025
ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें?
UIDAI ने यह प्रक्रिया बेहद आसान बना दी है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से आधार अपडेट कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
2. ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें।
3. कैप्चा कोड डालें और OTP के जरिए लॉगिन करें।
4. ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें।
5. जिसे भी अपडेट करना है (नाम, पता, आदि), उसे चुनें और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
6. सारी जानकारी सही से जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें।
7. सबमिट करने के बाद आपको एक SRN मिलेगा, जिससे आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है आधार अपडेट करवाना?
अगर आधार कार्ड में दर्ज जानकारी पुरानी या गलत है, तो आपको:
– सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
– बैंकिंग सेवाओं और पहचान सत्यापन से जुड़े काम रुक सकते हैं।
– किसी भी डिजिटल या सरकारी प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है।
इसलिए UIDAI की यह फ्री सेवा हर नागरिक के लिए एक बेहतरीन मौका है। बिना कोई खर्च किए, अपने दस्तावेज को अपडेट करके भविष्य की परेशानियों से बचा जा सकता है।