Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़… 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

June 20, 2025

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़… 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida Encounter: आज सुबह ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस और दिल्ली के एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम था। जिसमें पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसके पैर में गोली लगने के बाद उसकी कार भी जब्त कर ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना पुलिस 20 जून को सेक्टर 148 से पुश्ता के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार में सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो उसने कार नहीं रोकी, बल्कि कार मोड़कर भागने की कोशिश की।

बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस ने शक के आधार पर कार चालक का पीछा किया। खुद को घिरा देख कार चालक अपनी कार से उतरा और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस बदमाश को अस्पताल ले गई है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसके पिछले आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद निवासी गली नंबर 11 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जाकिर नगर थाना जामिया नगर ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी नॉलेज पार्क थाने का वांछित अपराधी है जिस पर 25000 रुपये का इनाम है। आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर व 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें