Site icon Dainik Savera Times

3 बच्चों की मां का भांजे से चल रहा था अफेयर, छोटी सी बात पर कातिल बन गया 4 बच्चों का पिता… जानें मामला

Jalandhar Crime News

Jalandhar Crime News

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या को उसके ही प्रेमी ने अंजाम दिया, जो रिश्ते में उसका भांजा लगता था। दोनों पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। वहीं, वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। बता दें कि महिला 3 बच्चों की मां थी, वहीं, उसका प्रेमी 4 बच्चों का पिता है।

पुलिस के मुताबिक मामला दादरी के मेवतियान मोहल्ले से जुड़ा है। यहां मुकीम बीवी और 4 बच्चों के साथ रह रहा था। वहीं, उसकी नोएडा इलाके में वेल्डिंग की दुकान है। पास में लुहारली स्थित गांव में मुकीम का मामा रहता था, घर पर आने-जाने के दौरान उसका मामी शबनम से अफेयर शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपने बच्चों को छोड़ दिया और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैबतपुर में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

हत्या के लिए किराए पर लिया कमरा

मुकीम का इस बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने लगा। वहीं, शबनम भी उस पर पत्नी को छोड़ देने का दबाव बना रही थी। इसी बात पर मुकीम ने शबनम को मारने की साजिश रची और कुलेसरा की निर्माण विहार कॉलोनी में कमरा लिया था। शुक्रवार को जैसे ही दोनों में झगड़ा हुआ, शबनम को मुकीम ने चाकू से गला रेतकर मार डाला। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया।

आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

पुलिस ने चौगानपुर गोल चक्कर के पास मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी मुकीम को शनिवार सुबह अरेस्ट कर लिया। आरोपी से एक बाइक, चाकू, तमंचा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसे पैर में गोली लगी है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसके ऊपर शबनम को छोड़ देने का दबाव बन रहा था। लगातार दबाव के चलते उसने हत्या को अंजाम दिया।

Exit mobile version