Site icon Dainik Savera Times

Gujarat Accident : बस और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर…मौके पर 6 लोगों की मौत, जांच शुरू

Accident

Accident

Gujarat Accident : गुजरात के पाटण जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आपको बता दें कि गुरुवार को ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच हुई टक्कर में ऑटोरिक्शा में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच हुई टक्कर

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई। पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी.के. नाई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ जा रही थी, जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था।

हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया, “ऑटोरिक्शा में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चालक भी शामिल था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए।” अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

घटना की जांच शुरू

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राधनपुर विधायक एवं भाजपा नेता लविंगजी ठाकोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version