Parthiv Patel: गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने यहां आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर अपनी रणनीति को अच्छी तरह से लागू किया।
साई सुदर्शन (53 गेंदों पर 82 रन) ने शानदार अर्धशतक बनाया, जिसके बाद सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 58 रनों से जीत दिला दी। गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि राशिद खान और साई किशोर ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान को 159 रन पर आउट कर दिया।
पार्थिव ने कहा: मोहम्मद सिराज ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की
मैच के बाद पार्थिव ने कहा, “जब आप ऐसे विकेट पर 50 से अधिक रन से जीतते हैं तो इसका मतलब है कि आपके गेंदबाजों ने रणनीति को अच्छी तरह से क्रियान्वित किया।” उन्होंने कहा, “मोहम्मद सिराज ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साई किशोर शायद अब तक टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। हमारे सभी गेंदबाजों ने मुश्किल गेंदबाजी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया।”
पार्थिव ने कहा, “यह देखना अच्छा है कि हर मैच में एक गेंदबाज आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहा है। “निश्चित रूप से बल्लेबाजों ने जीत की नींव रखी, लेकिन वास्तव में गेंदबाज ही आपको मैच जिताते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में किसी को कोई विशेष भूमिका नहीं सौंपी गई है। एक टीम के तौर पर हमारा रवैया बहुत सरल है। हम परिस्थितियों के हिसाब से रणनीति बनाते हैं।’’
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बोथुले ने कहा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन उनकी टीम अच्छी साझेदारियां करने में विफल रही। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा विकेट था। ईमानदारी से कहूं तो 200 एक बराबरी का स्कोर था। मुझे लगता है कि हमने 20 रन अधिक दे दिये लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।
बोथुले ने कहा, “सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने पावर प्ले का अच्छा इस्तेमाल किया।” उन्होंने कहा, “उनके बल्लेबाजों ने हमारी तुलना में बेहतर साझेदारियां कीं। यही कारण था कि उन्होंने बड़ा स्कोर बनाया लेकिन मेरा मानना है कि यदि हमने अच्छी साझेदारियां की होती तो हम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच सकते थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...