Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य होगा गुजरात, CM भूपेंद्र पटेल ने बनाई कमेटी… 45 दिनों के अंदर सौंपेगी रिपोर्ट

February 4, 2025

UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य होगा गुजरात, CM भूपेंद्र पटेल ने बनाई कमेटी… 45 दिनों के अंदर सौंपेगी रिपोर्ट

नेशनल डेस्क : देवभूमि उत्तराखंड ने कुछ दिन पहले ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया है। इसके साथ ही UCC लागू करने वाला उत्तराखंड भारत का पहला राज्य भी बन गया है। वहीं गुजरात सरकार भी आज UCC को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दोपहर 12:15 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।  जिसमें UCC की कमेटी को लेकर घोषणा की। सीएम भूपेंद्र पटेल ने UCC को लेकर एक पांच सदसीय कमेटी की घोषणा की है। बता दें कि इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई करेंगी। यह समिति 45 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

UCC के बारे में क्या है खबर?

गुजरात सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने के लिए तैयार दिख रही है। इससे पहले उत्तराखंड में इस कोड को लागू किया गया था और अब गुजरात भी इसे लागू करने के लिए कदम उठा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर एक बड़ा ऐलान हो सकता है।


क्या होता है यूनिफॉर्म सिविल कोड?

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) एक ऐसा कानून है, जो सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक अधिकारों और नियमों की व्यवस्था करता है, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से संबंधित हों। इसमें शादी, तलाक, संपत्ति के अधिकारों और अन्य व्यक्तिगत मामलों के लिए समान कानून होते हैं।

गुजरात में UCC की संभावनाएं

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में UCC लागू करने का इरादा जाहिर किया था। इसके बाद, 2023 में विधि आयोग ने इस विषय पर चर्चा शुरू की और विभिन्न हितधारकों से सुझाव लिए। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात सरकार अब इसे लागू करने के लिए कदम बढ़ा सकती है।

उत्तराखंड में पहले ही लागू हो चुका है UCC

उत्तराखंड में पहले ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जा चुका है। वहां कई पुराने कानूनों को बदल दिया गया है। अब उत्तराखंड में शादी और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स को अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, माता-पिता की संपत्ति में बेटे और बेटी के लिए समान अधिकारों का कानून भी लागू हो गया है।

 UCC लागू होने के बाद क्या बदलाव हो सकते हैं?

अगर गुजरात में UCC लागू होता है तो यहां भी विवाह, तलाक, संपत्ति के अधिकारों और परिवार के अन्य मामलों में समानता आएगी। यह कानून सभी धर्मों के लिए एक जैसा होगा, जिससे विभिन्न समुदायों के बीच असमानता खत्म हो सकती है।

अन्य कौन से राज्य कर सकते हैं UCC लागू?

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात, UCC लागू करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के बाद कुछ और राज्य भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के नाम भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें