Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Radhika Yadav Murder: वीडियो पोस्ट करने वाली हिमांशिका से होगी पूछताछ, केस में और क्या-क्या ट्विस्ट?

July 15, 2025

Radhika Yadav Murder: वीडियो पोस्ट करने वाली हिमांशिका से होगी पूछताछ, केस में और क्या-क्या ट्विस्ट?

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर मामले में लगातार ट्विस्ट आ रहा है। आरोपों के मुताबिक राधिका की उसके पिता ने 4 गोलियां मारकर जान ले ली थी। मामले में उसकी दोस्त हिमांशिका ने दो वीडियो पोस्ट किए थे। वीडियो में गंभीर आरोप लगाते हुए हिमांशिका ने चौंकाने वाले खुलासे करने का ऐलान किया था। अब दोनों वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है।

पुलिस हिमांशिका को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करेगी। पुलिस हिमांशिका के दावों की पड़ताल करेगी। हिमांशिका ने दावा किया था कि उसके पिता 3 दिन से हत्या की साजिश रच रहे थे। 10 जुलाई की सुबह राधिका अपने सेक्टर-57 स्थित घर में थी। इसी दौरान पिता दीपक यादव ने बेटी के ऊपर 4 राउंड फायरिंग की। राधिका किचन में परिजनों के लिए खाना बना रही थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

गांववाले देते थे ताने

मामले में आरोप लगे थे कि गांववाले उसके पिता को ताने देते थे। इनकी वजह से ही पिता ने हत्या को अंजाम दिया। गांववाले पिता को बेटी की कमाई खाने, गिरा हुआ जैसी बातें कहकर उकसाते थे। हालांकि इन कारणों को पुलिस नहीं मान रही है। परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने भी इन सब बातों से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर भी लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।

पहले वीडियो में क्या?

इसी बीच उसकी दोस्त हिमांशिका सामने आई थी। जिसने शनिवार और रविवार को वीडियो पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए थे। पहले वीडियो में दोस्त ने कहा था कि राधिका आजाद ख्यालों की लड़की थी। वह खुलकर जीना चाह रही थी। घर में उसके ऊपर बंदिशें थीं, रोकाटोकी होती थी। इस बात की जानकारी खुद उसकी सहेली ने दी थी।

हत्या की रची थी साजिश!

दूसरे वीडियो में हिमांशिका ने कहा था कि जब वह राधिका के अंतिम संस्कार में गई तो पता लगा कि उसकी हत्या की साजिश पिता ने 3 दिन पहले ही रची थी। मां को दूसरे कमरे में रखा था। भाई को घर से बाहर भेजा था। पिता अपने साथ रिवॉल्वर लेकर आया था। राधिका के पास एक कुत्ता भी था, जिसे वारदात से पहले घर से बाहर बांध दिया गया था। इन सब बातों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने हिमांशिका को बुलाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें