नेशनल डेस्क: हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सेक्टर-57 में पिता ने ही अपनी लाडली राधिका यादव की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राधिका ने हाल ही में अकादमी खोली थी। पिता को लोग बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे। इसी वजह से पिता दीपक नाराज चल रहा था।
15 दिन से दोनों में अकादमी को लेकर झगड़ा भी चल रहा था। गुरुवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। इसी बीच पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी को 3 गोलियां मार दीं। गोलियां पीठ में लगीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
25-year-old Radhika Yadav, a talented state-level tennis player from Gurugram, was tragically k!lled by her father, reportedly over his disapproval of her creating Instagram reels. It’s unimaginable that a parent could do this to their own child.
May her soul rest in peace.… pic.twitter.com/9JXeRMUQr4
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 10, 2025
अकादमी से खुश नहीं था आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशांत लोक-2 इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने मार डाला है। गंभीर हालत में राधिका को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 25 साल की राधिका होनहार टेनिस खिलाड़ी थी, जो खुद की अकादमी भी चलाती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता इस बात से खुश नहीं था।
चोट की वजह से छोड़ दिया था खेल
घर में जैसे ही गोली लगने की आवाज सुनी, राधिका का चाचा कुलदीप और चचेरा भाई मौके पर पहुंचे। दोनों ने राधिका को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
राधिका टेनिस में कई पदक जीत चुकी थी। हालांकि कुछ माह पहले उसे कंधे में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से खेल छोड़ दिया था। इसके बाद राधिका ने वजीराबाद में अकादमी शुरू की थी, जहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

