Site icon Dainik Savera Times

इन शहरों के बीच शुरू हुई नई वीकली ट्रेन, जानें टाइमिंग-रूट और किराए से लेकर सब कुछ

Indian Railway

नेशनल डेस्क : चार राज्यों के यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। अब मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच नई वीकली ट्रेन शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन शुरू होने से ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। 26 जून से ट्रेन आरंभ हो चुकी है, जिसे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस हर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे ग्वालियर से रवाना होगी।

इसके बाद यह गाड़ी नागपुर से काचेगुड़ा और धर्मावरम होते हुए रविवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (11085) हर रविवार शाम 3 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु से रवाना होगी और मंगलवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर ग्वालियर पहुंच जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन की खासियतें

इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 4 सेकंड सिटिंग और 4 थर्ड एसी होंगे। वहीं, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 2 सेकंड एसी और बाकी स्लीपर कोच होंगे। इस ट्रेन के चलने से ग्वालियर, गुना और भोपाल समेत आंध्र प्रदेश के यात्रियों को लाभ होगा। रेल मंत्री के अनुसार ग्वालियर और आगरा के बीच एक नई सवारी गाड़ी चलाने पर विचार किया जा रहा है।

80 स्टेशन होंगे डेवलप

अश्विनी वैष्णव के अनुसार एक दशक पहले मध्य प्रदेश को सिर्फ 600 करोड़ रुपये ही रेल बजट में मिलते थे। अब 14745 करोड़ रुपये का बजट मुहैया करवाया गया है। प्रदेश में रेलवे के विद्युतीकरण का काम 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। 2651 किलोमीटर लंबा ट्रैक पिछले 11 साल में बिछाया गया है। प्रदेश के करीब 80 रेलवे स्टेशनों को डेवलप किया जा रहा है।

कई परियोजनाओं पर काम शुरू

वैष्णव के अनुसार रेलवे ने कई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। मनमाड–इंदौर, भुसावल–खंडवा, मानिकपुर–प्रयागराज और रतलाम–नागदा रेलवे लाइन को अपग्रेड किया जा रहा है। उज्जैन, इंदौर समेत कई स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है।

Exit mobile version