Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दहेज पहुँचाने बहन की ससुराल जा रहा था भाई फिर…

February 23, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दहेज पहुँचाने बहन की ससुराल जा रहा था भाई फिर…

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने सबको हिला दिया। खागा कोतवाली क्षेत्र के संवतमऊ गांव में एक परिवार में शादी की खुशी मातम में बदल गई। गुलशेर खान की बेटी खुशनूर जहां की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शादी के दिन से ठीक एक दिन पहले, बहन की शादी की खुशी में शामिल होने के लिए तैयार एक भाई की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के कारण परिवार के सभी सदस्य गहरे शोक में डूब गए, और पूरे इलाके में एक शोक का माहौल फैल गया।

दहेज का सामान लेकर ससुराल जा रहा था…

22 फरवरी को दुल्हन का भाई अरबाज खान (18) अपनी बहन के दहेज का सामान लेकर डीसीएम में लादकर ससुराल जा रहा था। जब वह गांव के रास्ते पर था, तो दहेज में रखा ब्लैंकेट बिजली के तार में फंस गया। इसको निकालने के लिए अरबाज डीसीएम की छत पर चढ़ गया, लेकिन इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बिजली का तार कटकर खुला हुआ था, और अरबाज बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी की खुशियां पल भर में ग़म में बदल गईं

अरबाज की अचानक हुई मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ा और शादी की खुशियां पल भर में ग़म में बदल गईं। आसपास के इलाके में भी इस हादसे से मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा न केवल परिवार के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, बल्कि पूरे गांव में एक गहरा शोक फैल गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें