Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: गर्मी बरपाएगी कहर…कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले, IMD ने किया भीषण गर्मी का अलर्ट, पढ़े वेदर अपडेट

March 25, 2025

Weather Update: गर्मी बरपाएगी कहर…कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले, IMD ने किया भीषण गर्मी का अलर्ट, पढ़े वेदर अपडेट

Weather Update 25th March : मार्च का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही गर्मी और तापमान भी बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश हो रही है। आइए जानते हैं आज देश के मौसम का हाल…

दिल्ली का मौसम आज रहेगा साफ

वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। वही अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक की संभावना है। IMD के अनुसार 26 और 27 मार्च को भी काफी गर्मी रहेगी। हालांकि 27 मार्च को दोपहर बाद से हवाएं तेज हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने किया भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों और खासकर उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों को पसीना बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

राजस्थान में बढ़ रहा तापमान

राजस्थान में अब गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने के कारण मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहा। बार-बार बादल छाने और बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है और गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। बता दे कि पिछले तीन दिनों से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

पंजाब में बढ़ रही गर्मी

पंजाब में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज भी आसमान साफ ​​रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बता दे कि 24 घंटों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

कहीं बारिश…तो कहीं गिरे ओले

पिछले 24 घंटों की बात करें तो आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तेलंगाना में ओलावृष्टि भी हुई। इस बीच, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी तेज हवाएं चलीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें