मुंबई: मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को शहर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
क्या कहा मौसम विभाग ने?
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की हवाओं की वजह से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि 11 जून तक मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि तेज़ हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खुले इलाकों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मुंबई, नवी मुंबई, और ठाणे में झमाझम बारिश हो रही है। जलगांव, नासिक, पुणे, नागपुर जैसे जिलों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Mumbai city. pic.twitter.com/UVqaNHFoNB
— ANI (@ANI) June 7, 2025
शुक्रवार को भी बरसे थे बादल
शुक्रवार को मुंबई के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। कोलाबा में 30 मिमी और सांताक्रूज में 47.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा कम था, लेकिन उमस बनी रही जिससे गर्मी का असर महसूस हुआ।
कहां-कहां येलो अलर्ट?
आईएमडी ने महाराष्ट्र के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिनमें कोंकण, पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे, अहमदनगर, नागपुर, बुलढाणा, अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, बीड, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, जालना शामिल है।
घर के अंदर रहने की सलाह
तेज बारिश और हवाओं के चलते घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर पानी भर सकता है, इसलिए वाहन चालकों को सतर्क रहने को कहा गया है। लो-लाइंग एरिया में रहने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...