हिमाचल डेस्क. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पार कर था और बाइक वाले ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
संतुलन खोने से हुआ हादसा
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति धीरे-धीरे सड़क पार कर रहे था और बाइक सवार तेज रफ्तार में आ रहा था। जैसे ही वह बुजुर्ग के पास पहुंचा, उसने नियंत्रण खो दिया और सीधे टक्कर मार दी। बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उसने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर ध्यान ही नहीं दिया क्योंकि वह तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। यदि आसपास मौजूद लोग समय पर नहीं आते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...