Site icon Dainik Savera Times

युवाओं के लिए खुशखबरी: अग्निवीर सेना भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, ये होगी लास्ट डेट

Agniveer Army Recruitment

Agniveer Army Recruitment

हिमाचल डेस्कः सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर ने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 1 अप्रैल निर्धारित थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें :-

कर्नल ने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

निदेशक ने कहा कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 10 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [www.joinindianarmy.nic.in](http://www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version