Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: हार्ट अटैक से ITBP कांस्टेबल रमन सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर

December 20, 2025

हिमाचल: हार्ट अटैक से ITBP कांस्टेबल रमन सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर

हिमाचल डेस्क: हमीरपुर के नाड़ियाना रगड़िया (झनियारा) निवासी ITBP कांस्टेबल रमन सिंह (34) की सराहन (रामपुर) में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके असामयिक निधन से पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

ड्यूटी पर ही बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को शाम सवा 7 बजे ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

तिरंगे में लिपटे पति को देख पत्नी बेसुध

शनिवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी फूट-फूटकर रोईं, जबकि पत्नी तमन्ना ठाकुर बेसुध हो गईं। रमन अपने पीछे मां, पत्नी और दो नन्हे जुड़वां बेटों को छोड़ गए।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। ITBP की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि चाचा के लड़के ने दी। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ITBP अधिकारी, सहकर्मी और ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें